निकाय चुनाव के मद्देनजर मंडावा में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
पुलिस ने आमजन से शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल में मतदान की अपील की
मंडावा : आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने कस्बे में फ्लैग मार्च किया। पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेंद्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन में वृताधिकारी झुंझुनूं ग्रामीण नरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस थाना मंडावा की टीम ने कस्बे के प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च किया।
थाने के एएसआई एवं प्रभारी अधिकारी संजीव कुमार मय जाप्ता ने फ्लैग मार्च के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने का संदेश दिया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से आगामी निकाय चुनाव शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
पुलिस ने कहा कि चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था भंग करने या किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि में शामिल होने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए जिला पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2348483
