निकाय चुनाव के मद्देनजर खेतड़ी में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
पुलिस ने आमजन को शांतिपूर्ण व भयमुक्त मतदान का भरोसा दिलाया
खेतड़ी : आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने कस्बे में फ्लैग मार्च किया। पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेंद्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन में वृताधिकारी खेतड़ी राजेंद्र कुमार बुरड़क के नेतृत्व में थाना प्रभारी बुद्धिप्रसाद मीणा मय जाप्ता ने कस्बे के प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च किया।
फ्लैग मार्च का उद्देश्य कस्बे में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करना रहा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने लोगों से निकाय चुनाव शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था भंग करने अथवा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए जिला पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2348483
