नीमकाथाना पालिका चुनाव: 9 नामांकन निरस्त:सिंबल नहीं होने और प्रस्तावक रिपीट होने से रद्द हुए फॉर्म, 174 प्रत्याशी मैदान में
नीमकाथाना पालिका चुनाव: 9 नामांकन निरस्त:सिंबल नहीं होने और प्रस्तावक रिपीट होने से रद्द हुए फॉर्म, 174 प्रत्याशी मैदान में
नीमकाथाना : नीमकाथाना पालिका चुनाव को लेकर मंगलवार को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की गई। नामांकन प्रक्रिया के दौरान कुल 182 प्रत्याशियों की ओर से 183 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। संवीक्षा के दौरान 9 नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए। अब 174 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में रह गए हैं।
तहसीलदार वीपी सिंह नरूका ने बताया कि 7 नामांकन पत्रों पर संबंधित राजनीतिक दल की ओर से अधिकृत सिंबल प्रदान नहीं किया गया था, जिसके चलते इन्हें निरस्त किया गया। वहीं, 2 नामांकन पत्र प्रस्तावक के नाम रिपीट होने के कारण निरस्त किए गए।
इसके अलावा 3 अभ्यर्थियों के नामांकन पत्रों पर आपत्तियां दर्ज की गई थीं। इन आपत्तियों को लेकर उपखंड अधिकारी सुमन सोनल ने दोनों पक्षों को सुना और नियमानुसार सुनवाई के बाद आपत्तियों को खारिज कर दिया। अब 3 सितंबर तक नाम वापसी की प्रक्रिया चलेगी। नाम वापसी के बाद चुनाव मैदान में रहने वाले प्रत्याशियों की अंतिम स्थिति स्पष्ट होगी। इसके बाद 4 सितंबर को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2348546
