[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पाटन में अवैध खनन पर कार्रवाई:उपवन संरक्षक ने किया स्यालोदड़ा वन क्षेत्र का दौरा, हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर पर निगरानी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानापाटनराजस्थानराज्यसीकर

पाटन में अवैध खनन पर कार्रवाई:उपवन संरक्षक ने किया स्यालोदड़ा वन क्षेत्र का दौरा, हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर पर निगरानी

पाटन में अवैध खनन पर कार्रवाई:उपवन संरक्षक ने किया स्यालोदड़ा वन क्षेत्र का दौरा, हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर पर निगरानी

पाटन : पाटन क्षेत्र की ग्राम पंचायत स्यालोदड़ा के वन इलाके से लगते हरियाणा सीमा पार कई सालों से चल रहे अवैध खनन पर कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। इसी क्रम में, वन विभाग के उप वन संरक्षक, सीकर, प्रदीप कुमार ने पाटन रेंज के वन क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने विभाग को अवैध खनन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, अवैध खननकर्ता हरियाणा से पत्थर निकालकर राजस्थान की सीमा में लाते हैं और स्थानीय क्रेशर यूनिटों में खपाते हैं। इससे गांव में धूल प्रदूषण बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि तालाब के पास वन विभाग ने पहले बंद किए गए अवैध खनन का रास्ता फिर से खोल दिया है। उनकी मांग है कि इलाके में अवैध खनन पूरी तरह बंद हो और इन रास्तों को भी स्थायी रूप से बंद किया जाए।

क्षेत्रीय वन अधिकारी रविंद्र सिंह भाटी ने बताया कि स्यालोदड़ा वन क्षेत्र में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए निरंतर गश्त जारी है। उन्होंने कहा कि दो राज्यों की सीमा होने के कारण खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई में कुछ चुनौतियां आ रही हैं। इसके लिए एक नई रणनीति तैयार की जा रही है और खनन माफियाओं पर नकेल कसने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

भाटी ने यह भी कहा कि जो भी क्रेशर यूनिट वन क्षेत्र से अवैध रूप से खनन किए गए पत्थर का उपयोग करती पाई जाएगी, उसकी जांच की जाएगी और उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin