[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर में नामांकन के दौरान दो गुटों में मारपीट, छह लोग घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर में नामांकन के दौरान दो गुटों में मारपीट, छह लोग घायल

एसडीएम कार्यालय के बाहर लाठी-डंडे चलने से मची अफरा-तफरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

फतेहपुर : नगर परिषद चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन सोमवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर दो पक्षों के समर्थकों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने की सूचना है। घटना में छह लोग घायल बताए जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पार्षद पद के लिए नामांकन दाखिल करने पहुंचे दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। घटना से एसडीएम कार्यालय के बाहर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घायलों को उपचार के लिए धनुका अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में मुजफर पुत्र आजम चौहान, मजहर पुत्र आजम, दानिश निर्वाण पुत्र रियाज, अली परिहार पुत्र मंजूर, खलील पुत्र अकरम और असरफ पुत्र अली शामिल बताए जा रहे हैं। इनमें से एक घायल को आगे उपचार के लिए भेजे जाने की भी सूचना है।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
एसडीएम कार्यालय और न्यायालय परिसर जैसे संवेदनशील क्षेत्र के बाहर नामांकन के दौरान हुई मारपीट के बाद प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि चुनावी प्रक्रिया के दौरान ऐसे स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था होनी चाहिए थी।
वहीं, यह भी दावा किया जा रहा है कि घटना में इस्तेमाल किए गए कुछ धारदार हथियारों से संबंधित वीडियो घटना से पहले सामाजिक माध्यमों पर प्रसारित हुआ था। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस द्वारा घायलों के बयान तथा अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। चुनावी प्रक्रिया के बीच हुई इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई गई है।
एसडीएम कार्यालय, तहसील और न्यायालय परिसर के आसपास हुई घटना ने प्रशासन के सामने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब पुलिस जांच और आगामी कार्रवाई से ही स्पष्ट होगा कि विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और घटना के लिए कौन जिम्मेदार है।

​थानाधिकारी का पक्ष
मामले पर कोतवाली थाना अधिकारी महेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि “मोयल, परिहार, देवड़ा और चौहान पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है, जिसको लेकर इनके बीच कई मुकदमे दर्ज हैं। इनके युवा रंजिश की भावनाएं रखते हैं। सोशल मीडिया पर भी लड़ते रहते हैं। नामांकन के दौरान चाय की थड़ी पर विवाद हुआ। आपस में तू तू मैं मैं करते करते लड़ पड़े और मामले ने विवाद का रूप ले लिया। मोयल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर 4 युवकों को शांति भंग में गिरफ्तार किया गया है। वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।”
महेंद्र मीणा कोतवाल कोतवाली थाना फतेहपुर

​प्रशासनिक परिसर के मुहाने पर हुई इस वारदात ने चुनावी माहौल में फतेहपुर की आम जनता के दिल में दहशत पैदा कर दी है। अब देखना यह है कि उच्च अधिकारी इस बड़ी सुरक्षा चूक पर क्या कड़ा संज्ञान लेते हैं।

Related Articles