चूरू निकाय चुनाव के लिए भाजपा की सूची जारी, 54 वार्डों में उतारे प्रत्याशी
चूरू में 6 वार्डों पर भाजपा समर्थित निर्दलीय मैदान में, आरएलपी ने भी उतारे प्रत्याशी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने सोमवार शाम लंबे मंथन के बाद चूरू नगर परिषद के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। चूरू नगर परिषद के 60 वार्डों में भाजपा ने 54 वार्डों में पार्टी प्रत्याशी उतारे हैं, जबकि शेष छह वार्डों में भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया है। वहीं, आरएलपी ने भी निकाय चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारकर मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश की है।
भाजपा की सूची जारी होने के साथ ही चुनावी तस्वीर और स्पष्ट हो गई है। टिकट मिलने वाले प्रत्याशियों में उत्साह देखने को मिला, जबकि टिकट नहीं मिलने से कुछ दावेदारों में निराशा भी नजर आई। भाजपा ने इस बार कई नए चेहरों पर भरोसा जताने के साथ अनुभवी उम्मीदवारों को भी दोबारा मौका दिया है।
चूरू नगर परिषद के 60 वार्डों के लिए भाजपा को 270 आवेदन प्राप्त हुए थे। वहीं कांग्रेस की ओर से 27 अगस्त तक 550 आवेदन लिए गए थे। सोमवार को कुल 270 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जिनमें से 218 नामांकन सोमवार को ही प्रस्तुत हुए।

चूरू नगर परिषद के लिए भाजपा प्रत्याशियों की सूची
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2347696


