नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, चूरू के 60 वार्डों पर उतारे उम्मीदवार
22 महिलाओं को टिकट, युवाओं को 50 फीसदी प्रतिनिधित्व; सूची जारी होते ही चुनावी सरगर्मियां तेज
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : निकाय चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन कांग्रेस ने सोमवार दोपहर चूरू नगर परिषद के 60 वार्डों और रतननगर नगरपालिका के 20 वार्डों के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। लंबे इंतजार और मंथन के बाद सूची जारी होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों में उत्साह बढ़ गया। टिकट पाने वाले उम्मीदवारों ने अपने-अपने वार्डों में जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया।
कांग्रेस की ओर से जारी सूची में चूरू के 60 वार्डों में 22 महिलाओं को टिकट दिया गया है। पार्टी ने इस बार करीब 50 प्रतिशत टिकट युवाओं को देने के साथ अनुभवी कांग्रेस पदाधिकारियों पर भी भरोसा जताया है।
सूची जारी होने के साथ ही शहर में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। वहीं भाजपा की ओर से अभी तक प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं किए जाने से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर जारी है।

वार्डवार कांग्रेस प्रत्याशी
वार्ड 1- बजरंग, वार्ड 2 – सरिता सैन, वार्ड 3 – शाहिना बानो/गुलजार खान, वार्ड 4 – अनिता, वार्ड 5 – कमलेश, वार्ड 6 – साजिद खान, वार्ड 7 – नसीम बानों, वार्ड 8 – मदिना, वार्ड 9 – अजीज खान, वार्ड 10 – मोहम्मद हुसैन निरबान, वार्ड 11 – संजय भाटी, वार्ड 12 – अली मोहम्मद भाटी, वार्ड 13 – फरमान खान, वार्ड 14 – तोफिक खान, वार्ड 15 – शाहरूख खान, वार्ड 16 – लिखमी चन्द, वार्ड 17 – रजिया, वार्ड 18 – मनीष, वार्ड 19 – श्याम लाल माली, वार्ड 20- कमल सिंह, वार्ड 21 – सुशीला, वार्ड 22 – रामी देवी, वार्ड 23 – सुरेश चन्द, वार्ड 24 – अनीस अहमद, वार्ड 25 – मदीना बानो, वार्ड 26 – अफराना बानो, वार्ड 27 – अंजना देवी शर्मा (समर्थित), वार्ड 28 – शिव कुमार, वार्ड 29 – मोहम्मद आदिल, वार्ड 30 – मंजुला (समर्थित), वार्ड 31 – जगदीश प्रसाद, वार्ड 32 – कमल कुमार, वार्ड 33 – महाबीर सिंह, वार्ड 34 – गुंजन शर्मा, वार्ड 35 – सीमा, वार्ड 36 – रमजान अली, वार्ड 37 – नसीम निशा, वार्ड 38 – नाजरीन बानू, वार्ड 39 – तबस्सुम बानों, वार्ड 40 – विनोद कुमार, वार्ड 41 – अबरार अहमद, वार्ड 42 – लिलाधर, वार्ड 43 – चन्दा (समर्थित), वार्ड 44 – सुमित कुमार महनसरिया, वार्ड 45 – कौशल्या देवी, वार्ड 46 – सुमन सैन (समर्थित), वार्ड 47 – शिखा, वार्ड 48 – प्रदीप चावरियों, वार्ड 49 – घनश्याम, वार्ड 50 – आरीफ, वार्ड 51 – विनोद कुमार, वार्ड 52 – निर्मला, वार्ड 53 – नारायण, वार्ड 54 – महेश, वार्ड 55 – सरिता देवी, वार्ड 56 – कपिल (समर्थित), वार्ड 57 – मोहम्मद सलीम, वार्ड 58 – विमल कुमार, वार्ड 59 – चन्द्र प्रकाश, वार्ड 60 – दलीप कुमार
कांग्रेस की सूची जारी होने के बाद अब चूरू नगर परिषद चुनाव में मुकाबले की तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। प्रत्याशी अपने-अपने वार्डों में मतदाताओं से संपर्क कर समर्थन जुटाने में लग गए हैं। आने वाले दिनों में चुनावी प्रचार के जोर पकड़ने के साथ राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2347252

