[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नगर निकाय चुनाव: प्रशिक्षण से गैरहाजिर तीन कार्मिकों को नोटिस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

नगर निकाय चुनाव: प्रशिक्षण से गैरहाजिर तीन कार्मिकों को नोटिस

तीन दिन में व्यक्तिगत रूप से देना होगा स्पष्टीकरण, संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो होगी कार्रवाई

सीकर : नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत मतदान दलों के प्रथम प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहने पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर अनिल कुमार ने तीन कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। सभी को तीन दिन में व्यक्तिगत रूप से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

नोटिस पाने वालों में नरपत पारीक, वरिष्ठ अध्यापक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिडोली, शिशुपाल कुल्हरिया, वरिष्ठ अध्यापक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नाड़ी तथा महेश कुमार चुलेट, उप प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कंचनपुर शामिल हैं।

आदेश के अनुसार 31 अगस्त को आयोजित प्रथम प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहना निर्वाचन विभाग के निर्देशों की अवहेलना और चुनाव कार्य के प्रति उदासीनता माना गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्धारित अवधि में संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं देने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles