चिड़ावा कॉलेज में SVEEP कार्यक्रम आयोजित:छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता का संदेश दिया
चिड़ावा कॉलेज में SVEEP कार्यक्रम आयोजित:छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता का संदेश दिया
चिड़ावा : मास्टर हजारी लाल शर्मा राजकीय कॉलेज, चिड़ावा में 31 अगस्त 2026 को उपखण्ड स्तरीय SVEEP (Systematic Voters’ Education and Electoral Participation) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य मतदाता जागरूकता और लोकतांत्रिक सहभागिता को बढ़ावा देना था। इस कार्यक्रम में चिड़ावा उपखंड के विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने विभिन्न जागरूकता और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया। छात्र-छात्राओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों, मतदान के महत्व और मताधिकार के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने ‘VOTE’ की मानव आकृति बनाकर अधिक से अधिक मतदान के लिए मतदाताओं को प्रेरित किया।
इस अवसर पर पोस्टर, निबंध, रंगोली, प्रश्नोत्तरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मतदाता जागरूकता रैली जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागियों प्रोत्साहित किया गया।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य डॉ. अवतार कृष्ण शर्मा, सहायक आचार्य श्री आनन्द कुमार, सहायक लेखा अधिकारी प्रथम श्री विक्रम, चिड़ावा उपखण्ड क्षेत्र के ईएलसी प्रभारी, कॉलेज स्टाफ और उपखंड के विभिन्न कॉलेजों के छात्र उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2348837
