इंटेलेक्चुअल मुस्लिम सोसायटी की आमसभा में समाज के मुद्दों पर चर्चा
27 सितंबर के प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों पर किया विचार-विमर्श, बच्चों के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराने का निर्णय
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : इंटेलेक्चुअल मुस्लिम सोसायटी की आमसभा की बैठक रविवार को जयपुर रोड स्थित जामिया अरबिया दारुल उलूम में अध्यक्ष शौकत अली खान झारिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समाज से जुड़े समसामयिक एवं महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर उपस्थित सदस्यों ने सुझाव दिए।
बैठक में राजस्थान कायमखानी शोध संस्थान, जोधपुर की ओर से 27 सितंबर को आयोजित किए जाने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह की जानकारी साझा की गई। समारोह की तैयारियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा सोसायटी की पूर्व बैठकों में लिए गए प्रस्तावों और निर्णयों का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया।
अध्यक्ष शौकत अली खान ने बताया कि फारुख मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से नवंबर-दिसंबर 2026 में बच्चों के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता को लेकर सदस्यों ने सहमति जताते हुए सुझाव दिए। शिक्षाविद खुर्शीद गौरी एवं नवांकुर अकादमी के निदेशक रमजान मोहम्मद खान ने भी अपने विचार रखे।
बैठक में समाजसेवी हाजी याकूब थीम, डॉ. एफएच गौरी, सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अयूब खान, एईएन रियाज खान, सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी डॉ. एमए शेख, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य नजीर मोहम्मद खान एवं प्रधानाचार्य आरिफ मोहम्मद खान सहित अन्य सदस्यों ने विचार रखे।
इस अवसर पर रशीद खान मोयल, आरिफ खान, आबिद खान, मोहम्मद अली पठान, अनीस खान, आवेश कुरैशी, करामत खान, मोहम्मद सदीक खान, कैप्टन जसवंत खान, जाकिर हुसैन गौरी, हबीब डायर, समीर खान, आसिफ खान एवं मुफ्ती इरशाद कासमी सहित अनेक लोग मौजूद रहे। बैठक का संचालन डॉ. एफएच गौरी ने किया। अध्यक्ष शौकत खान झारिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2348527
