[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिजली पोल पिकअप पर गिरा, बाल-बाल बचे लोग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बिजली पोल पिकअप पर गिरा, बाल-बाल बचे लोग

अंसारी कॉलोनी के सामने देर रात हादसा, चालक वाहन छोड़कर फरार

झुंझुनूं : शहर की अंसारी कॉलोनी के सामने शनिवार देर रात एक पिकअप सड़क किनारे लगे बिजली पोल से टकरा गई। टक्कर के बाद बिजली पोल पिकअप के ऊपर जा गिरा। हादसे के बाद चालक पिकअप को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

पोल गिरने से बिजली के तार सड़क पर फैल गए और कॉलोनी की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना पर बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। हादसे के चलते कुछ समय तक सड़क पर आवागमन भी प्रभावित रहा। गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Related Articles