बालाजी मंदिर में तोड़फोड़, सीमेंट की बेंचें तोड़ीं
भोमिया की ढाणी स्थित मंदिर में देर रात हुई घटना, ग्रामीणों में रोष
बड़ागांव : कस्बे की भोमिया की ढाणी स्थित बालाजी मंदिर में शनिवार देर रात अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ कर दी। रविवार सुबह मंदिर में तोड़फोड़ की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर बालाजी पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई जगदीश प्रसाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर के बाहर लगी चार सीमेंट की बेंच टूटी हुई मिलीं। घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाने के साथ ही तोड़फोड़ करने वालों का पता लगाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2344815

