देवराज सिंह पलाड़ा के परिवार को सहभागी राजपूत परिवार मंच ने दी 1 लाख की आर्थिक मदद
इंजीनियर महावीर सिंह बोले- सरकार ने अब तक एक रुपए का भी मुआवजा नहीं दिया, संविदा नौकरी देने और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं करने का लगाया आरोप
चूरू : 3 अगस्त को यूजीसी आंदोलन के दौरान पुलिस कार्रवाई में जान गंवाने वाले रावणा राजपूत समाज के देवराज सिंह पलाड़ा के परिवार से सहभागी राजपूत परिवार मंच के प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी। प्रतिनिधियों ने देवराज सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी माता लाड़ कंवर, पत्नी सरोज कंवर, पिता राजेश्वर सिंह, भाई किशन सिंह और बच्चों से मुलाकात की।
सहभागी समाज के प्रमुख इंजीनियर महावीर सिंह शेखावत झाझड़ ने आरोप लगाया कि राजस्थान सरकार ने पीड़ित परिवार को अब तक एक रुपए का भी मुआवजा नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से सरकारी नौकरी के बजाय संविदा नौकरी देने और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने से समाज में नाराजगी है।
उन्होंने कहा कि 34 विधानसभा क्षेत्रों से करीब 160 सहभागियों ने मिलकर परिवार को आर्थिक सहयोग दिया है। इनमें राजपूत समाज के साथ कायमखानी, ब्राह्मण और बणिया समाज के लोग भी शामिल हैं। मंच की ओर से 19 अगस्त को संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन देकर पीड़ित परिवार को मुआवजा, सरकारी नौकरी और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी।
महावीर सिंह ने कहा कि जब तक सरकार इन मांगों को स्वीकार नहीं करती, सहभागी समाज का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ समाज तन-मन-धन से खड़ा है।
इस दौरान गजेंद्र सिंह फरड़ोली, राम सिंह झाझड़, सुखदेव सिंह हरियासर, एडवोकेट आनंद सिंह प्यांवा, मनोहर सिंह झाझड़, गजराज सिंह भारीजा, प्रकाश सिंह कसेरू, अजीज खां शाहपुरा, रहमत खां चूरू थानेदार, शैलेन्द्र सिंह झाझड़, नरेंद्र सिंह नेवरी, भरत सिंह चिंडालिया, किशोर सिंह झाझड़, एडवोकेट नंद सिंह कुलोठ खुर्द, सतार खां गंधेली, तजेन्द्र सिंह घांघू और मंदीप सिंह ज्याणी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2346231

