[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निकाय चुनाव के लिए 1608 मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण, ईवीएम संचालन का कराया अभ्यास


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

निकाय चुनाव के लिए 1608 मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण, ईवीएम संचालन का कराया अभ्यास

निकाय चुनाव के लिए 1608 मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण, ईवीएम संचालन का कराया अभ्यास

झुंझुनूं : नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए रविवार को मतदान दलों का प्रथम प्रशिक्षण आयोजित किया गया। आरआर मोरारका राजकीय महाविद्यालय और शहीद कर्नल जेपी जानू राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चले प्रशिक्षण में 804 मतदान दलों के 1608 कार्मिकों ने हिस्सा लिया।

प्रशिक्षण में 804 पीठासीन अधिकारियों और 804 प्रथम मतदान अधिकारियों को ईवीएम संचालन, मतदान से पहले की तैयारियों, मतदान प्रक्रिया और मतदान समाप्ति तक की पूरी कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। कार्मिकों को ईवीएम संचालन का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया तथा उनकी शंकाओं का समाधान किया गया।

नियमों का अक्षरश: पालन करने के निर्देश

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि मतदान दल निर्वाचन प्रक्रिया की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। सभी कार्मिक राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरश: पालन करते हुए तटस्थ, निष्पक्ष और निर्भीक होकर अपने दायित्व निभाएं।

प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी रामनिवास ने मतदान केंद्र पर पहुंचने से लेकर मतदान समाप्ति तक किए जाने वाले कार्यों, निर्धारित प्रपत्रों और आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। प्रशिक्षण में अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम अजय कुमार आर्य सहित जिला एवं ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स मौजूद रहे।

Related Articles