पीडब्ल्यूडी के सामने चल रहा धरना 20 घंटे में उठा:सड़क की जांच और दोबारा बनवाने के लिखित आश्वासन के बाद माने ग्रामीण
पीडब्ल्यूडी के सामने चल रहा धरना 20 घंटे में उठा:सड़क की जांच और दोबारा बनवाने के लिखित आश्वासन के बाद माने ग्रामीण
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ के शोभासर से चारियां के बीच बनी सड़क टूट जाने के मामले को लेकर सुजानगढ़ पीडब्ल्यूडी ऑफिस के सामने 20 घंटे से चल रहा धरना रविवार शाम को समाप्त हो गया। अधीक्षण अभियंता भीमसेन स्वामी ने बताया कि सड़क निर्माण की जांच करवाने, दोषी पाए जाने पर ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने और 100 दिन के भीतर री टेंडर करवा कर सड़क का निर्माण करने के लिखित आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना उठा लिया।
इससे पहले दोपहर में एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा सहित पीडब्ल्यूडी व पुलिस के अधिकारियों ने धरना दे रहे लोगों से बातचीत शुरू की। करीब डेढ़ घंटे तक चली बातचीत के बाद धरना उठाने पर सहमति बनी। बता दें कि 8 किलोमीटर में बनी इस सड़क की गुणवत्ता को घटिया बताते हुए ग्रामीणों ने दो दिन तक सालासर में धरना दिया था। शनिवार की शाम ग्रामीण अचानक सुजानगढ़ पीडब्ल्यूडी ऑफिस के सामने पहुंचे और वहां धरना शुरू कर दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2343779


