[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निकाय चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, फ्लैग मार्च निकाला:असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी, कहा- मतदाता बिना डरे वोट करे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

निकाय चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, फ्लैग मार्च निकाला:असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी, कहा- मतदाता बिना डरे वोट करे

निकाय चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, फ्लैग मार्च निकाला:असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी, कहा- मतदाता बिना डरे वोट करे

झुंझुनूं : नगरीय निकाय चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल में कराने के उद्देश्य से रविवार देर शाम मंड्रेला कस्बे में पुलिस ने क्यूआरटी (QRT) टीम के साथ फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं आम मतदाताओं से बिना किसी भय, दबाव या प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई।

DSP के नेतृत्व में पुलिस और QRT ने निकाला मार्च

चिड़ावा DSP गौरव गुर्जर के नेतृत्व में थाना प्रभारी कैलाशचंद के साथ मंड्रेला थाना पुलिस और QRT के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च मंड्रेला थाना परिसर से शुरू हुआ और शीतला चौक, श्याम मंदिर, पुराना बस स्टैंड, गुमान पार्क, नया बस स्टैंड, पावर हाउस, वार्ड नंबर-1, होली चौक और मुख्य बाजार होते हुए शीतला चौक के रास्ते वापस थाना परिसर पहुंचा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया।

चिड़ावा DSP गौरव गुर्जर के नेतृत्व में थाना प्रभारी कैलाशचंद के साथ मंड्रेला थाना पुलिस और क्यूआरटी के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला।
चिड़ावा DSP गौरव गुर्जर के नेतृत्व में थाना प्रभारी कैलाशचंद के साथ मंड्रेला थाना पुलिस और क्यूआरटी के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला।

अफवाहों से दूर रहने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील

मार्च के दौरान पुलिस ने आमजन से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा किसी भी प्रकार के भय या लालच में आए बिना मतदान करने की अपील की। साथ ही सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आह्वान किया।

गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

DSP गौरव गुर्जर ने कहा कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने, मतदाताओं को प्रभावित करने या चुनाव प्रक्रिया में व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का विश्वास पैदा करना और अपराधियों में कानून का भय कायम करना है।

Related Articles