तीन साल से बदहाल सड़क, ऊंचे-नीचे चैम्बर बने मुसीबत
चूणा चौक से रामदेवरा बस स्टैंड तक सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, निकाय चुनाव में मुद्दा बनने के आसार
नवलगढ़ : नगरीय निकाय चुनाव की सरगर्मी के बीच शहर की बदहाल सड़कें अब चुनावी मुद्दा बनने लगी हैं। चूणा चौक से रामदेवरा बस स्टैंड तक करीब तीन साल से सड़क की स्थिति खराब है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं, वहीं सीवरेज और ड्रेनेज के चैम्बर सड़क की सतह से कहीं ऊंचे तो कहीं नीचे हैं। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार कई चैम्बर सड़क से करीब 8 से 10 इंच तक ऊंचे हैं, जबकि कुछ चैम्बर नीचे धंसे हुए हैं। रात के समय इनसे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं।
मेले से पहले बढ़ेगा यातायात दबाव
रामदेवजी का लक्खी मेला 21 सितंबर को प्रस्तावित है। मेले के दौरान शहर में श्रद्धालुओं और वाहनों की संख्या बढ़ने की संभावना है। ऐसे में बदहाल सड़क और ऊंचे-नीचे चैम्बर यातायात व्यवस्था के लिए परेशानी बढ़ा सकते हैं।
बस स्टैंड से थाना-पालिका मार्ग भी बदहाल
रामदेवरा चौक से पुलिस थाने और नगरपालिका की ओर जाने वाली सड़क की स्थिति भी खराब है। महत्वपूर्ण संस्थानों तक पहुंचने वाले इस मार्ग पर गड्ढे और असमतल चैम्बर लोगों के लिए परेशानी बने हुए हैं।
चुनाव में प्रत्याशियों से मांगा जाएगा जवाब
स्थानीय लोगों का कहना है कि तीन साल से सड़क की समस्या बनी हुई है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ। निकाय चुनाव में सड़क, सीवरेज, ड्रेनेज और सफाई जैसे मुद्दे प्रमुख रहेंगे। लोगों ने मेले से पहले सड़क की मरम्मत कराने और सभी चैम्बरों को सड़क के स्तर पर लाने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2342770


