शहीद दलीप थाकन को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
शहीद दलीप थाकन को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
झुंझुनूं : अणगासर गांव स्थित शहीद दलीप कुमार थाकन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को शहीद दलीप कुमार थाकन की पुण्यतिथि मनाई गई। अतिथियों और शहीद के परिजनों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्य अतिथि पूर्व उप जिला प्रमुख बनवारीलाल सैनी और अध्यक्षता पूर्व पार्षद महेश जीनगर ने की। वक्ताओं ने शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शहीद के पिता इंद्राज सिंह थाकन ने विद्यार्थियों को कॉपी-पेन वितरित किए। कार्यक्रम में शहीद की माता नारायणी देवी, वीरांगना सुनीता थाकन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2342764


