सुजानगढ़ में शनिवार को 96 नामांकन दाखिल हुए:एसडीएम ऑफिस के बाहर रही प्रत्याशियों की भारी भीड़, 31 अगस्त नामांकन का अंतिम दिन
सुजानगढ़ में शनिवार को 96 नामांकन दाखिल हुए:एसडीएम ऑफिस के बाहर रही प्रत्याशियों की भारी भीड़, 31 अगस्त नामांकन का अंतिम दिन
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में निकाय चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन दाखिल करने के लिए प्रत्याशियों और समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। दूसरे दिन कुल 96 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें भाजपा के 45, कांग्रेस के 12, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) के 1 और 38 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल रहे।
नामांकन के दौरान सुजानगढ़ एसडीएम कार्यालय के आसपास चुनावी माहौल नजर आया। भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ जुलूस के रूप में नामांकन दाखिल करने पहुंचे। ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थक नाचते-गाते नजर आए और अपने प्रत्याशियों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।
एसडीएम कार्यालय के बाहर जुटी सैकड़ों की भीड़
सुबह करीब 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक एसडीएम कार्यालय के सामने रास्ते पर सैकड़ों लोग जमा रहे। भीड़ को देखते हुए कार्यालय के अंदर केवल उम्मीदवारों और उनके प्रस्तावकों को प्रवेश दिया गया। नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए बनाए गए काउंटरों पर भी प्रत्याशियों की भीड़ लगी रही। दस्तावेजों की जांच के बाद एक-एक करके एडीएम ने प्रत्याशियों से नामांकन पत्र प्राप्त किए।

निर्दलीय उम्मीदवारों की भी बड़ी संख्या
शनिवार को नामांकन दाखिल करने वालों में निर्दलीय उम्मीदवारों की संख्या भी काफी रही। कुल 38 निर्दलीय प्रत्याशियों ने चुनाव मैदान में उतरने के लिए पर्चे भरे। वहीं भाजपा के 45 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर सबसे अधिक संख्या दर्ज कराई। कांग्रेस से 12 और रालोपा से एक प्रत्याशी ने भी अपना नामांकन जमा किया।
नामांकन के साथ ही सुजानगढ़ के विभिन्न वार्डों में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रत्याशी और उनके समर्थक अब मतदाताओं से संपर्क साधने और समर्थन जुटाने में सक्रिय हो गए हैं।
31 अगस्त को नामांकन का अंतिम दिन
निकाय चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित है। इसके बाद 1 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 3 सितंबर को नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि रहेगी। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 4 सितंबर को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। इसके साथ ही सुजानगढ़ निकाय चुनाव में मुकाबले की तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2341840


