[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयसंगसर गांव में किसान की ढाणी में आग:घरेलू सामान जलकर राख, तहसीलदार ने सर्वे के निर्देश दिए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

जयसंगसर गांव में किसान की ढाणी में आग:घरेलू सामान जलकर राख, तहसीलदार ने सर्वे के निर्देश दिए

जयसंगसर गांव में किसान की ढाणी में आग:घरेलू सामान जलकर राख, तहसीलदार ने सर्वे के निर्देश दिए

सरदारशहर : सरदारशहर तहसील के जयसंगसर गांव में शनिवार अलसुबह एक किसान की ढाणी में आग लग गई। इस घटना में ढाणी में रखा अधिकांश घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने और बुझाने का प्रयास करने से पहले ही काफी नुकसान हो चुका था।

ये ढाणी जयसंगसर निवासी किसान हड़मान पुत्र भागूराम सारण की थी। आग से उनके घर का अधिकांश सामान नष्ट हो गया। ग्रामीणों नरेंद्र और राजपाल ने घटना की सूचना संबंधित पटवारी और तहसीलदार को दी। उन्होंने प्रशासन से मौके पर नुकसान का सर्वे करवाकर किसान को नियमानुसार उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।

तहसीलदार मुकुल ने बताया- आग लगने की सूचना मिली है। उन्होंने मौके पर पटवारी को भेजकर नुकसान का सर्वे करवाने के निर्देश दिए हैं। आग के कारणों की भी जांच की जाएगी और नियमानुसार किसान को मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

Related Articles