[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बबाई में मुख्य पाइपलाइन से पानी का रिसाव:जलदाय विभाग की लापरवाही से सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

बबाई में मुख्य पाइपलाइन से पानी का रिसाव:जलदाय विभाग की लापरवाही से सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद

बबाई में मुख्य पाइपलाइन से पानी का रिसाव:जलदाय विभाग की लापरवाही से सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद

बबाई : बबाई कस्बे में संतोषी माता मंदिर के सामने जलदाय विभाग की मुख्य राइजिंग लाइन में पिछले कुछ दिनों से पानी का रिसाव हो रहा है। यह लाइन कस्बे की पानी की टंकियों को भरने के लिए उपयोग की जाती है। कस्बेवासियों ने बताया कि यह पाइपलाइन जलदाय विभाग के पंप हाउस से आती है और इससे भरी जाने वाली टंकियों के माध्यम से पूरे कस्बे में जलापूर्ति की जाती है।

पिछले कुछ दिनों से इस पाइपलाइन में रिसाव होने के कारण दिनभर पानी सड़क पर बहता रहता है। इससे प्रतिदिन सैकड़ों लीटर पानी व्यर्थ बर्बाद हो रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, उन्होंने इस समस्या के बारे में जलदाय विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया है। हालांकि, विभाग ने अभी तक इस पर कोई ध्यान नहीं दिया है।

Related Articles