[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

549 पीएमश्री स्कूलों में बनेंगी मिट्टी जांच प्रयोगशालाएं, छात्र सीखेंगे जांच करना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

549 पीएमश्री स्कूलों में बनेंगी मिट्टी जांच प्रयोगशालाएं, छात्र सीखेंगे जांच करना

549 पीएमश्री स्कूलों में बनेंगी मिट्टी जांच प्रयोगशालाएं, छात्र सीखेंगे जांच करना

सीकर : किसानों को मिट्टी और पानी की जांच के लिए जिला मुख्यालय तक नहीं जाना पड़ेगा। कृषि विभाग प्रदेश के 549 पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में मिट्टी-पानी जांच प्रयोगशालाएं स्थापित करने की तैयारी कर रहा है। विभाग ने दिसंबर तक सभी चयनित स्कूलों में प्रयोगशालाएं शुरू करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए करीब 5.49 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

खास बात यह है कि इन प्रयोगशालाओं में स्कूली छात्रों को भी मिट्टी और पानी के नमूनों की जांच का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कृषि विभाग के वैज्ञानिक और शिक्षक छात्रों को जांच की प्रक्रिया समझाएंगे। इसके बाद कक्षा 7वीं, 8वीं, 9वीं और 11वीं के विद्यार्थी किसानों के खेतों से नमूने लेकर उनकी जांच करेंगे।

जांच के बाद किसानों को मिलेगा मृदा स्वास्थ्य कार्ड

कृषि विभाग के अनुसार, जांच के आधार पर किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। इससे किसान अपनी जमीन की स्थिति और उसमें मौजूद पोषक तत्वों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। पूरी प्रक्रिया को डिजिटल माध्यम से जोड़ने के लिए चयनित स्कूलों का मृदा स्वास्थ्य कार्ड पोर्टल पर पंजीकरण किया जाएगा और जांच की रिपोर्ट ऑनलाइन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी।

दिसंबर तक प्रयोगशालाएं शुरू करने का लक्ष्य

विभाग की ओर से चयनित 549 स्कूलों में उपकरण लगाने और जांच सुविधा शुरू करने की तैयारी की जा रही है। योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को स्थानीय स्तर पर मिट्टी-पानी जांच की सुविधा देने के साथ विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान उपलब्ध कराना है।

संयुक्त निदेशक कृषि शिवजीराम कटारिया के अनुसार, योजना के तहत किसानों को समय पर मिट्टी-पानी जांच की सुविधा उपलब्ध कराने और ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण देने पर जोर दिया जा रहा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker