[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डोटासरा ने लक्ष्मणगढ़ में दावेदारों से लिया फीडबैक:बोले- सभी दावेदार भर सकते हैं नामांकन, जिसे टिकट नहीं मिला उसे बड़ी जिम्मेदारी देंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

डोटासरा ने लक्ष्मणगढ़ में दावेदारों से लिया फीडबैक:बोले- सभी दावेदार भर सकते हैं नामांकन, जिसे टिकट नहीं मिला उसे बड़ी जिम्मेदारी देंगे

डोटासरा ने लक्ष्मणगढ़ में दावेदारों से लिया फीडबैक:बोले- सभी दावेदार भर सकते हैं नामांकन, जिसे टिकट नहीं मिला उसे बड़ी जिम्मेदारी देंगे

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

लक्ष्मणगढ़ : नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच लक्ष्मणगढ़ कांग्रेस ने प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। शुक्रवार शाम पीसीसी चीफ एवं स्थानीय विधायक गोविंद सिंह डोटासरा लक्ष्मणगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने अलग-अलग वार्डों से आए टिकट के दावेदारों और पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों को लेकर फीडबैक लिया। इस दौरान वार्डवार दावेदारों के आवेदनों और संभावित प्रत्याशियों को लेकर भी चर्चा हुई।

टिकट के लिए सभी दावेदार भर सकते हैं नामांकन

दावेदारों को संबोधित करते हुए डोटासरा ने कहा- कांग्रेस से चुनाव लड़ने के इच्छुक सभी लोग अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। हालांकि, पार्टी जिस प्रत्याशी को आधिकारिक टिकट देगी, उसके समर्थन में बाकी दावेदारों और कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में काम करना होगा।

डोटासरा ने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी का टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ना गंभीर विषय माना जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को जिताने के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की।

बोले- टिकट नहीं मिला तो बड़ी जिम्मेदारी देने की कोशिश होगी

डोटासरा ने टिकट के दावेदारों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि किसी को पार्षद का टिकट नहीं मिलने पर उसे निराश होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, “अगर किसी को पार्षद की टिकट नहीं मिले तो आप इस बात की चिंता मत करना, राज आने के बाद उस व्यक्ति को पार्षद से ज्यादा बड़ा ओहदा दिलाने की मेरी जिम्मेदारी है।”

कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में जिला प्रभारी विशाल जांगिड़, सह प्रभारी पी.एल. प्रजापति, विधानसभा नगर निकाय चुनाव प्रभारी आनंद सिंह सोढ़ा, निवर्तमान अध्यक्ष मुस्तफा कुरैशी समेत कांग्रेस के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में शहर के अलग-अलग वार्डों से टिकट के दावेदारों के अलावा पार्टी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी पहुंचे। बैठक में वार्डवार चुनावी स्थिति, दावेदारों की सक्रियता और संभावित प्रत्याशियों को लेकर चर्चा की गई।

Related Articles