[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महिला के सुसाइड मामले में युवक पर लगे आरोप:पुलिस जांच में दोनों के बीच बातचीत सामने आई; आत्महत्या के लिए उकसाने का चलेगा केस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

महिला के सुसाइड मामले में युवक पर लगे आरोप:पुलिस जांच में दोनों के बीच बातचीत सामने आई; आत्महत्या के लिए उकसाने का चलेगा केस

महिला के सुसाइड मामले में युवक पर लगे आरोप:पुलिस जांच में दोनों के बीच बातचीत सामने आई; आत्महत्या के लिए उकसाने का चलेगा केस

सीकर : सीकर में 42 साल की महिला के सुसाइड मामले में पति ने एक युवक पर परेशान करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने जांच में इन आरोपों को झूठा माना। वहीं अब कोर्ट ने युवक पर सुसाइड के लिए उकसाने का केस चलाने का आदेश दिया है। बता दें कि महिला ने 8 जनवरी 2025 को सुसाइड किया था। अगले दिन पति ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था।

पति ने ब्लैकमेल कर परेशान करने का लगाया था आरोप

परिवादी के एडवोकेट साजिद खान ने बताया कि पति ने पुलिस में दी रिपोर्ट में कहा था कि सुसाइड से पहले पत्नी ने उसे वीडियो कॉल किया था। रोते हुए कहा था कि एक युवक उसे कई दिनों से परेशान और ब्लैकमेल कर रहा है। ब्लैकमेल और बदनाम करने के नाम पर उससे रुपए और जेवरात भी ले चुका है। इससे परेशान होकर 8 जनवरी 2025 को पत्नी ने घर में सुसाइड कर लिया। पुलिस ने पति की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू की।

महिला और युवक के बीच होती थी बात

पुलिस को महिला के मोबाइल जांच में सामने आया कि अक्टूबर 2024 से लेकर 8 जनवरी 2025 तक आरोपी युवक और महिला की व्हाट्सएप पर बातचीत होती थी। दोनों एक-दूसरे को वीडियो फोटो शेयर करते थे। घटना से पहले कई बार दोनों के बीच वीडियो कॉल भी हुआ। घटना के दिन भी आरोपी युवक और महिला का आपस में वीडियो कॉल हुआ था।

घटना वाले दिन भी दोनों की बीच बातचीत हुई थी। इसके आधार पर अब कोर्ट ने मामले में प्रसंज्ञान लेते हुए महिला के पति के बयान सहित अन्य बयानों और मोबाइल डिटेल के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108(सुसाइड के लिए उकसाने) के तहत कोर्ट में नियमित रूप से ट्रायल चलाने का आदेश दिया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker