[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विवाहिता लापता, मोबाइल से 3-4 नंबरों पर करती थी बात:ससुर को किडनैपिंग का शक, घर से हजारों रुपए और मंगलसूत्र गायब


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

विवाहिता लापता, मोबाइल से 3-4 नंबरों पर करती थी बात:ससुर को किडनैपिंग का शक, घर से हजारों रुपए और मंगलसूत्र गायब

विवाहिता लापता, मोबाइल से 3-4 नंबरों पर करती थी बात:ससुर को किडनैपिंग का शक, घर से हजारों रुपए और मंगलसूत्र गायब

सीकर : सीकर जिले में 23 साल की विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। ससुर ने किडनैपिंग का शक जताते हुए पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है। घर से हजारों रुपए और मंगलसूत्र भी गायब है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

घर से गहने लेकर गायब

23 साल की विवाहिता के ससुर ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 25 अगस्त की दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच उनकी पत्नी घर के पीछे मैदान में घरेलू काम कर रही थी। इसी दौरान उनके बेटे की बहू घर में रखा एक सोने का मंगलसूत्र और 5 हजार रुपए लेकर कहीं पर चली गई।

तीन-चार नंबरों पर बात करती थी

जब कई घंटे तक विवाहिता घर पर नहीं दिखी तो उसकी आस-पड़ोस और रिश्तेदारी में काफी तलाश की गई। लेकिन वहां भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया। विवाहिता के ससुराल पक्ष के अनुसार विवाहिता अपने मोबाइल और ससुर के मोबाइल से तीन-चार नंबरों पर बातचीत करती थी।

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की

ऐसे में अब अंदेशा है कि इन नंबरों से जो लोग बातचीत करते थे वह आपराधिक किस्म के लोग हैं। जिन्होंने उनके बेटे की बहू को किडनैप किया हुआ है और पैसों के लालच में वह उसे बेच भी सकते हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker