[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयवीर शर्मा को मिलेगा पारख राजस्थानी साहित्य पुरस्कार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयवीर शर्मा को मिलेगा पारख राजस्थानी साहित्य पुरस्कार

94 वर्षीय वरिष्ठ साहित्यकार को राजस्थानी साहित्य में योगदान के लिए मिलेगा 51 हजार रुपये का पुरस्कार

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : साहित्य, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में सक्रिय प्रयास संस्थान की ओर से वर्ष 2026 का कन्हैयालाल रतनलाल पारख राजस्थानी साहित्य पुरस्कार बिसाऊ-झुंझुनूं निवासी वरिष्ठ साहित्यकार एवं संपादक डॉ. उदयवीर शर्मा को प्रदान किया जाएगा।

संस्थान के सचिव कमल शर्मा ने बताया कि राजस्थानी भाषा और साहित्य की सेवा में उनके समग्र योगदान को देखते हुए 94 वर्षीय डॉ. उदयवीर शर्मा का पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। यह पुरस्कार सुंदरदेवी लक्ष्मीदेवी पारख ट्रस्ट, कोलकाता के मुख्य ट्रस्टी एवं चूरू मूल के उद्योगपति बसंत कुमार पारख के सौजन्य से प्रदान किया जाता है।

डॉ. उदयवीर शर्मा को इसी माह चूरू में आयोजित होने वाले समारोह में 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि, शॉल, श्रीफल और मानपत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

प्रयास संस्थान की ओर से इससे पहले राजस्थानी साहित्य के क्षेत्र में तेजसिंह जोधा, डॉ. चंद्रप्रकाश देवल, डॉ. देव कोठारी, मोहन आलोक, प्रो. जहूर खां मेहर और नागराज शर्मा सहित कई वरिष्ठ साहित्यकारों को इस सम्मान से नवाजा जा चुका है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker