[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया ने आसिफ खान को बांधी राखी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया ने आसिफ खान को बांधी राखी

रक्षाबंधन पर सामाजिक समरसता और भाईचारे का दिया संदेश

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया ने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष आसिफ खान की कलाई पर राखी बांधकर सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।

इस अवसर पर दोनों ने रक्षाबंधन के पर्व के माध्यम से प्रेम, सम्मान और आपसी विश्वास का संदेश दिया। डॉ. कृष्णा पूनिया ने कहा कि रक्षासूत्र केवल पारिवारिक रिश्तों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्नेह, विश्वास और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का प्रतीक भी है।

राखी बंधवाने के बाद आसिफ खान ने डॉ. कृष्णा पूनिया को बहन का सम्मान देते हुए उनके प्रति अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प व्यक्त किया। इस पहल की समाज के लोगों ने सराहना की। लोगों ने कहा कि रक्षाबंधन जैसे पर्व सामाजिक एकता, आपसी प्रेम और सौहार्द को मजबूत करने का संदेश देते हैं।

Related Articles