जीणमाता में सोना-चांदी निकालने का झांसा:पूजा-पाठ के नाम पर रुपए-जेवर हड़पे, आरोपी ने दी धमकी
जीणमाता में सोना-चांदी निकालने का झांसा:पूजा-पाठ के नाम पर रुपए-जेवर हड़पे, आरोपी ने दी धमकी
जीणमाता : जीणमाता थाना क्षेत्र में जमीन में गड़ा सोना-चांदी निकालने और पारिवारिक परेशानियां दूर करने का झांसा देकर रुपए व चांदी के आभूषण हड़पने का मामला सामने आया है। रूपगढ़ निवासी 52 वर्षीय बजरंग लाल ने जीणमाता थाने में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोपी ने पहले पीड़ितों का विश्वास जीता
परिवादी बजरंग लाल ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उनके परिवार में पिछले लगभग सात वर्षों से परेशानियां चल रही थीं। घर में गृह-क्लेश और बीमारी के कारण वे मानसिक रूप से परेशान थे। इसी दौरान विनोद पालीवाल नामक व्यक्ति उनके संपर्क में आया और उसने पूजा-पाठ के माध्यम से घर की समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया। धीरे-धीरे आरोपी ने बजरंग लाल का विश्वास जीत लिया।
बजरंग लाल के अनुसार, करीब 21 महीने पहले आरोपी विनोद पालीवाल उन्हें एक अन्य व्यक्ति के पास ले गया। वहां बताया गया कि उनके घर की जमीन में कुछ दबा हुआ है, जिसे पूजा-पाठ के माध्यम से निकाला जा सकता है। इसके बाद आरोपी ने पूजा सामग्री, माता रानी की चुनरी चढ़ाने और अन्य अनुष्ठानों के नाम पर उनसे पैसे लेने शुरू कर दिए।
चांदी के आभुषण लेकर बेच दिए
रिपोर्ट में आरोप है कि आरोपी ने बजरंग लाल को लगभग 100 ग्राम चांदी का एक टुकड़ा देकर उसे घर के अंदर रखने को कहा। इसके बाद, उनसे चांदी के आभूषण भी लिए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 1 लाख 2 हजार रुपए बताई गई है। आरोप है कि इन आभूषणों को बाद में बेच दिया गया।
आरोपी ने बजरंग लाल को कथित तौर पर यह भी बताया कि जमीन के अंदर से 13 किलोग्राम चांदी और 46 किलोग्राम सोना निकलेगा। इस झांसे में लेकर, सितंबर 2024 से जनवरी 2025 के बीच विभिन्न तिथियों पर उनसे अलग-अलग किस्तों में रुपए लिए गए। परिवादी ने अपनी रिपोर्ट में इन भुगतानों का विस्तृत उल्लेख किया है।
बजरंग लाल ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने उन्हें डरा-धमकाकर रखा और किसी अन्य व्यक्ति को इस बारे में बताने पर जेल भिजवाने की धमकी दी। जब बजरंग लाल ने इस मामले की जानकारी पुलिस को देने की बात कही, तो आरोपी ने उनसे संपर्क तोड़ दिया और फोन उठाना बंद कर दिया। पुलिस ने 25 अगस्त 2026 को इस मामले में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है और जांच हेड कांस्टेबल बलबीर सिंह को सौंपी है। पुलिस अब आरोपी द्वारा रुपए और जेवर लेने के आरोपों की गहनता से जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2339874

