[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नन्हीं बालिकाओं से राखी बंधवाकर पुलिसकर्मियों ने मनाया रक्षाबंधन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नन्हीं बालिकाओं से राखी बंधवाकर पुलिसकर्मियों ने मनाया रक्षाबंधन

उपहार पाकर खिले बच्चों के चेहरे

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : डॉ अनिल शर्मा

शिमला : रक्षाबंधन पर मेहाड़ा पुलिस की ओर से ‘रक्षा का वचन’ अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। थानाधिकारी रामनारायण चोयल के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने नन्हीं-नन्हीं बालिकाओं और बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। इस दौरान बच्चों ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का संदेश दिया।

राखी बंधवाने के बाद पुलिसकर्मियों ने बच्चों को रक्षाबंधन के उपहार भेंट किए। उपहार मिलने पर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कई बच्चे पुलिसकर्मियों के साथ घुल-मिलकर बातचीत करते और उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लेते नजर आए। पुलिसकर्मियों ने भी बच्चों के साथ आत्मीयता से समय बिताया और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसमें गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को भी शामिल किया गया। पुलिस की इस पहल को लोगों ने सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज के कमजोर वर्ग के बच्चों में भी खुशी और अपनापन महसूस होता है।

रक्षाबंधन जैसे त्योहार पर पुलिसकर्मियों द्वारा बच्चों के बीच जाकर उनके साथ खुशियां साझा करना पुलिस और आमजन के बीच विश्वास की भावना को मजबूत करता है। थानाधिकारी रामनारायण चोयल ने कहा कि पुलिस का दायित्व केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के लोगों के साथ जुड़कर उनकी सुरक्षा और सहयोग के लिए खड़ा रहना भी है। बच्चों के साथ इस प्रकार के आयोजन करने से उनके मन में पुलिस के प्रति सकारात्मक भावना और विश्वास पैदा होता है।कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने महिलाओं, बालिकाओं और बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के बारे में भी जागरूक किया। पुलिस ने युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के साथ-साथ पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है।

साइबर ठगी से बचने के लिए किसी अनजान व्यक्ति को ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी, एटीएम पिन या अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने की सलाह दी गई। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने और वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग करने का संदेश दिया गया। पुलिस ने महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन हेल्पलाइन 112 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 की जानकारी भी दी। रक्षाबंधन के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने बच्चों से राखी बंधवाकर सुरक्षा का वचन दिया और उपहार देकर उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम के बाद बच्चों में खासा उत्साह नजर आया और उनके चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।

Related Articles