26 लाख की शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार:हरियाणा और चंडीगढ़ मेड थीं, नाकाबंदी कर तीन वाहनों से पकड़ी
26 लाख की शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार:हरियाणा और चंडीगढ़ मेड थीं, नाकाबंदी कर तीन वाहनों से पकड़ी
राजगढ़ : राजगढ़ पुलिस और जिला स्पेशल टीम (DST) चूरू ने अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक ही दिन में तीन अलग-अलग वाहनों से करीब 26 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब जब्त की। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और तीन वाहन भी जब्त किए गए।
DST चूरू से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने नेशनल हाईवे-52 पर राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर स्थित लसेड़ी टोल प्लाजा के पास अलसुबह नाकाबंदी की। इस दौरान हरियाणा और चंडीगढ़ से गुजरात की ओर जा रहे तीन वाहनों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान तीनों वाहनों से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई।
पहले वाहन से 25 कार्टन शराब बरामद
पहली कार्रवाई में पुलिस ने एक बोलेरो वाहन को रोककर तलाशी ली। इसमें हरियाणा निर्मित देशी शराब के 25 कार्टन बरामद हुए। शराब की अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपए बताई गई है। मामले में लाखलान बड़ी निवासी संतकुमार उर्फ कालू को गिरफ्तार किया गया।
दूसरे वाहन से 3120 पव्वे मिले
दूसरी कार्रवाई में एक क्रेटा कार की तलाशी ली गई। पुलिस को इसमें चंडीगढ़ निर्मित अंग्रेजी शराब के 65 कार्टन मिले। इनमें कुल 3120 पव्वे थे। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई गई है। मामले में जालोर जिले के भाटीप निवासी मनोहरलाल को गिरफ्तार किया गया।
तीसरे वाहन से 3696 पव्वे जब्त
तीसरी कार्रवाई में एक ब्रेजा कार से चंडीगढ़ निर्मित अंग्रेजी शराब के 77 कार्टन बरामद किए गए। इनमें कुल 3696 पव्वे थे। पुलिस के अनुसार, बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपए है। इस मामले में जालोर जिले के कुकावास निवासी मनोहरलाल को गिरफ्तार किया गया।
सप्लायर और खरीदारों के नेटवर्क की जांच
पुलिस के अनुसार तीनों मामलों में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अवैध शराब के मुख्य सप्लायर और खरीदारों के नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है। तीनों वाहनों को भी जब्त कर लिया गया है और मामलों में आगे की जांच जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2337544


