[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नगरनिकाय आम चुनाव-2026 : चूरू जिले के नगरीय निकायों में गुरुवार को आए 30 नामांकन पत्र


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नगरनिकाय आम चुनाव-2026 : चूरू जिले के नगरीय निकायों में गुरुवार को आए 30 नामांकन पत्र

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान के निर्देशानुसार जिले में नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत लोक सूचना जारी होने के बाद गुरुवार को नगरीय निकायों में कुल 30 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इनमें 27 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी (एडीएम) अर्पिता सोनी ने बताया कि गुरुवार को जिले की नगरपरिषद चूरू में 04 अभ्यर्थियों के 04 नामांकन पत्र, सुजानगढ़ में 02 अभ्यर्थियों के 02 नामांकन पत्र, नगरपालिका बीदासर में 5 अभ्यर्थियों के 06 नामांकन पत्र, रतनगढ़ में 07 अभ्यर्थियों के 09 नामांकन पत्र, राजलदेसर में 01 अभ्यर्थी का 01 नामांकन पत्र, राजगढ़ में 07 अभ्यर्थियों के 07 नामांकन पत्र तथा छापर में 01 अभ्यर्थी का 01 नामांकन पत्र आदि कुल 30 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि इस प्रकार जिले की सभी नगरीय निकायों में कुल 430 वार्डों के लिए नामांकन प्रक्रिया के गुरुवार को 30 नामांकन पत्र दाखिल हुए, जिनमें कुल 27 अभ्यर्थी शामिल हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker