[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ईद मिलादुन्नबी पर गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन ने किया रक्तदान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ईद मिलादुन्नबी पर गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन ने किया रक्तदान

27 यूनिट रक्तदान कर युवाओं ने दिया मानवता और भाईचारे का संदेश

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : ईद मिलादुन्नबी के पवित्र अवसर पर गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन के सदस्यों ने राजकीय भरतिया अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। फाउंडेशन के युवाओं और सदस्यों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। फाउंडेशन के मौलाना नसरुल्ला अतारी ने बताया कि इस दौरान 27 यूनिट रक्त एकत्रित कर अस्पताल के रक्त बैंक में जमा कराया गया। यह रक्त जरूरतमंद और गंभीर मरीजों के उपचार में उपयोगी होगा।

उन्होंने कहा कि रक्तदान का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा, सद्भावना और पीड़ित मानवता की सेवा का संदेश देना है। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर की गई इस पहल की अस्पताल प्रशासन और स्थानीय नागरिकों ने सराहना की। इस दौरान संस्था के पदाधिकारी मोहम्मद हुसैन, मोहम्मद फैज, अकरम खान सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles