इंसानियत एकता सेवा समिति ने जुलूस-ए-मोहम्मदी का किया भव्य स्वागत व फल वितरण
इंसानियत एकता सेवा समिति ने जुलूस-ए-मोहम्मदी का किया भव्य स्वागत व फल वितरण
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर जिला मुख्यालय पर स्थित पुरानी सड़क, गोयल हॉस्पिटल के पास इंसानियत एकता सेवा समिति द्वारा जुलूस-ए-मोहम्मदी का फूल-मलाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने सभी अकीदतमंदों को जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी। आयोजित कार्यक्रम में जुलूस में शामिल लोगों और राहगीरों को फल, बिस्किट और पानी की बोतलें वितरित की गईं।
इस अवसर पर समिति संस्थापक करामत खान उर्दू अदीब ने कहा कि पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब ने पूरी दुनिया को इंसानियत, अमन, शांति, मोहब्बत, भाईचारे और मानवसेवा का पैगाम दिया है। उन्होंने कहा कि उनके बताए हुए नेक रास्ते पर चलने में ही कामयाबी है। और आज के दौर में उनके पैगाम को अपनाने की सबसे ज्यादा जरूरत है।

कार्यक्रम में बतौर अतिथि शामिल हुए एसीएमएचओ डॉ. एहसान गौरी ने कहा कि लोगों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि पैगम्बर साहब की शिक्षाओं पर चलकर ही हम समाज में सच्ची इंसानियत को कायम रख सकते हैं। पूर्व पीएमओ डॉ. एफ. एच. गौरी ने समिति के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इंसानियत एकता सेवा समिति लगातार सामाजिक और मानव सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही है।
स्टे रिलेक्सड फिजियोथेरेपी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. अखतर खान ने कहा इस तरह के आयोजन समाज में आपसी प्रेम और एकता को मजबूत करते हैं, इसलिए हमें ऐसे कार्य निरंतर करते रहना चाहिए। समिति उपाध्यक्ष प्रिंसिपल आवेश कुरैशी ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में एडवोकेट आबिद बहलीम, असलम खान डीके, परवेज खान, समाजसेवी मोहम्मद रफीक राजगढ़िया, यूनुस अली भाटी, पूर्व पार्षद विमल शर्मा, नवज्ञान ज्योति स्कूल के निदेशक अरशद खान, व्यवसायी प्राप्त खान, संयोजक नौशाद खान, सुलेमान मनीहार, अयूब खान चायल, रमजान खान डीके टायर, शफी मोहम्मद खिलजी, बिलाल खान, महबूब खान, अयूब खान गौड़, सलीम खान डीलर, मनोज शर्मा, मनोज अग्रवाल, जावेद खान, नियाज मोहम्मद, तौफीक खान, नदीम खान, जाहिद खान, जाकिर खान, सोयल खान, अबरार खान, इंजमाम खान, जुबेर खान, अनस खान, माज खान, अवैश खान आदि ने सहयोग किया। समिति व्यवस्थापक इंजीनियर जाफर खान ने सभी सहयोग कर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2337657


