[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सालासर सीएचसी में चिकित्सकों के पद भरने की मांग, ग्रामीणों ने दिया धरना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसालासर

सालासर सीएचसी में चिकित्सकों के पद भरने की मांग, ग्रामीणों ने दिया धरना

जिला कलेक्टर व सीएमएचओ के नाम सौंपा ज्ञापन, ट्रॉमा सेंटर व उप जिला अस्पताल बनाने की मांग

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

सालासर : सालासर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों के रिक्त पद भरने और आपातकालीन जांच एवं चिकित्सा सुविधाएं सुचारु करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने धरना दिया। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, चूरू के नाम ज्ञापन सौंपकर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग की।

ग्रामीणों ने बताया कि सालासर बालाजी धाम धार्मिक स्थल होने के कारण यहां वर्षभर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इसके अलावा आसपास के करीब 20 से 25 गांवों के लोग भी उपचार के लिए इसी स्वास्थ्य केंद्र पर निर्भर हैं। इसके बावजूद सीएचसी में पर्याप्त चिकित्सक नहीं होने से मरीजों और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों का आरोप है कि सामान्य उपचार के मामलों में भी मरीजों को सीकर, सुजानगढ़ या जयपुर रेफर कर दिया जाता है। उन्होंने सालासर सीएचसी को ट्रॉमा सेंटर एवं उप जिला अस्पताल के रूप में क्रमोन्नत करने, चिकित्सकों के सभी रिक्त पद तत्काल भरने तथा आपातकालीन सेवाएं सुचारु करने की मांग की।

धरने में सुजानगढ़ पंचायत समिति के पूर्व प्रधान गणेश ढाका, श्री हनुमान सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष यशोदानंदन, पूर्व उपाध्यक्ष मनोज, गुडावरी ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच महेंद्र ढुकिया, पवन देरासरी, दीनदयाल गुलरिया, मुकेश राव, सीताराम, रामकुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles