महिला से 50 लाख के जेवर छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार:मेहाड़ा पुलिस ने की कार्रवाई, केस वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी
महिला से 50 लाख के जेवर छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार:मेहाड़ा पुलिस ने की कार्रवाई, केस वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी
मेहाड़ा : झुंझुनूं जिले की मेहाड़ा पुलिस ने सोने के जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 50 लाख रुपए के सोने के जेवरात और नकदी बरामद की है।
थानाधिकारी रामनारायण चोयल ने बताया- थाना क्षेत्र की एक महिला ने अंकित निवासी दुधवा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि अंकित ट्रैक्टर ड्राइवर है। वह रोज उशका पीछा करता था। एक दिन उसने डरा-धमकाकर उससे करीब 25 तोला सोने के आभूषण और बैग में रखे 55 हजार रुपये नकद छीन लिए।
जान से मारने की धमकी दी
मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी रामनारायण चोयल के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। जांच के दौरान आरोपी ने महिला के घर आकर मुकदमा वापस लेने की धमकी दी थी। उसने मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से लगभग 50 लाख रुपए के सोने के जेवरात और नकदी बरामद की गई। थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है।
टीम में ये रहे शामिल
इस टीम में थानाधिकारी रामनारायण चोयल के साथ एएसआई कल्याण सिंह, मुकेश कुमार, बाबूलाल, एचसी भीमकौर, कॉन्स्टेबल अजय कुमार, पंकज, महेंद्र कुमार और विकास कुमार शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2337167
