चिराना में डंपर ने राहगीर को कुचला, मौके पर मौत:खेत जा रहा था, ड्राइवर फरार; परिजनों ने किया प्रदर्शन
चिराना में डंपर ने राहगीर को कुचला, मौके पर मौत:खेत जा रहा था, ड्राइवर फरार; परिजनों ने किया प्रदर्शन
चिराना : सीकर रोड स्टेट हाईवे पर गुरुवार सुबह सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। चिराना में भैरुजी मंदिर के पास डंपर ने राह चलते व्यक्ति को टक्कर मारी, जिससे वह मौके पर ही कुचल गया।
टक्कर मारने के बाद डंपर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर गोठड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त की। मृतक का घर घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर पाया गया।
मृतक की पहचान चिराना की ढाकला की ढाणी निवासी शंकर लाल बेटा गोविंद राम के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को चिराना सीएचसी पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम कराया गया। सीएचसी चिराना में परिजनों ने डंपर चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। शंकर लाल के चार बेटियां और एक बेटा है।
परिजनों ने गोठड़ा पुलिस को डंपर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और टक्कर मारने की रिपोर्ट दी है। गोठड़ा थानाधिकारी प्रेम प्रकाश ने सीएचसी पहुंचकर मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2336933
