[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू डीबी अस्पताल की अव्यवस्थाओं के खिलाफ सत्याग्रह जारी, 27 अगस्त को होगा सद्बुद्धि यज्ञ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू डीबी अस्पताल की अव्यवस्थाओं के खिलाफ सत्याग्रह जारी, 27 अगस्त को होगा सद्बुद्धि यज्ञ

चूरू डीबी अस्पताल की अव्यवस्थाओं के खिलाफ सत्याग्रह जारी, 27 अगस्त को होगा सद्बुद्धि यज्ञ

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : राजकीय डीबी जिला अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं, लचर स्वास्थ्य सेवाओं और बुनियादी सुविधाओं की कमी के विरोध में शुरू किया गया सत्याग्रह दूसरे दिन भी जारी रहा। शहीद भगत सिंह युवा क्रांतिकारी मंच और भगत सिंह फोर्स राजगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कुमार भामासी के नेतृत्व में आंदोलन किया जा रहा है।

आंदोलनकारियों का कहना है कि दो दिन से धरना जारी रहने के बावजूद अस्पताल प्रशासन और जिला प्रशासन की ओर से कोई जिम्मेदार अधिकारी उनसे वार्ता करने या समस्याओं की जानकारी लेने नहीं पहुंचा है। इसे लेकर आंदोलनकारियों में रोष है।

27 अगस्त को होगा सद्बुद्धि यज्ञ

प्रशासन की कथित अनदेखी के विरोध में अब आंदोलनकारियों ने 27 अगस्त 2026 को सुबह 11:15 बजे डीबी जिला अस्पताल के बाहर सत्याग्रह स्थल पर सद्बुद्धि यज्ञ करने का निर्णय लिया है। आंदोलनकारियों के अनुसार यज्ञ में आहुतियां देकर प्रशासन को आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील होने और अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए प्रार्थना की जाएगी।

सत्याग्रह का नेतृत्व कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कुमार भामासी ने कहा कि जिले के सबसे बड़े अस्पताल में गरीब और जरूरतमंद मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से चलाया जा रहा है, लेकिन प्रशासन की ओर से अभी तक कोई वार्ता नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि जब तक अस्पताल की समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

युवाओं और सामाजिक संगठनों से आह्वान

आयोजकों ने जिले के युवाओं, प्रबुद्ध नागरिकों और सामाजिक संगठनों से 27 अगस्त को सुबह 11:15 बजे अस्पताल परिसर पहुंचकर सद्बुद्धि यज्ञ में शामिल होने का आह्वान किया है। संगठन ने “हमारी एकता, हमारी ताकत” के संकल्प के साथ जनहित के इस आंदोलन को मजबूती देने की अपील की है।

Related Articles