मुकुंदगढ़-डूंडलोद में कलेक्टर ने मतदान बूथों का निरीक्षण किया:सुरक्षा व्यवस्था, आवश्यक मूलभूत सुविधाओं और मतदान प्रक्रिया से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया
मुकुंदगढ़-डूंडलोद में कलेक्टर ने मतदान बूथों का निरीक्षण किया:सुरक्षा व्यवस्था, आवश्यक मूलभूत सुविधाओं और मतदान प्रक्रिया से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया
डूंडलोद : मुकुंदगढ़ और डूंडलोद में आगामी निकाय चुनावों को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में, कलेक्टर अरुण गर्ग ने मतदान बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर के साथ एसपी, नवलगढ़ एसडीएम, तहसीलदार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, आवश्यक मूलभूत सुविधाओं और मतदान प्रक्रिया से संबंधित तैयारियों का गहनता से आकलन किया।
कानोड़िया कॉलेज में स्थापित मतदान बूथों के निरीक्षण के समय कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी हों और चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो। मुकुंदगढ़ और डूंडलोद क्षेत्रों में निकाय चुनाव की प्रशासनिक तैयारियों पर लगातार विशेष निगरानी रखी जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2335208


