श्रीश्याम सखी दरबार का नौंवां वार्षिकोत्सव एवं तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया
श्रीश्याम सखी दरबार का नौंवां वार्षिकोत्सव एवं तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया
चिड़ावा : श्रीश्याम सखी दरबार का नौंवां वार्षिकोत्सव एवं तीज महोत्सव उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में गीत-संगीत, नृत्य, मनोरंजक खेल, रैंप वॉक, मेहंदी, नेल आर्ट और हेयर स्टाइल सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्वी राजस्थान अग्रवाल सम्मेलन के पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष झंडीप्रसाद हिम्मतरामका एवं अग्रवाल जन कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष दामोदरप्रसाद हिम्मतरामका ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संयोजिका रेखा संदीप हिम्मतरामका के नेतृत्व में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में यशस्वी, अंजू सोनी, मधु रवि शर्मा, कुंदन सहित अन्य प्रतिभागियों ने प्रस्तुतियां दीं। नृत्य नाटिका, एकल नृत्य, युगल नृत्य, सामूहिक नृत्य और रैंप वॉक ने दर्शकों का मनोरंजन किया।

महोत्सव में नेल आर्ट, बेस्ट हेयर स्टाइल, नोक-झोंक, फन गेम्स, रैंप वॉक और मेहंदी प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैंप वॉक में विद्या निकेतन की प्रधानाचार्य खुशबू एवं शैलबाला ने निर्णायक की भूमिका निभाई। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अंत में पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मधु रवि शर्मा बनीं मिसेज श्रीश्याम सखी
विभिन्न प्रतियोगिताओं के बाद मधु रवि शर्मा को मिसेज श्रीश्याम सखी चुना गया। नेल आर्ट में सुनीता झुंझुनूंवाला, मेहंदी में बबिता सोनी, बेस्ट हेयर स्टाइल में अक्षिता पारीक तथा नोक-झोंक में खुशबू पारीक एवं पूजा हिम्मतरामका की प्रस्तुति को बेहतर चुना गया। वहीं स्टॉल प्रतियोगिता में नेहा केडिया की स्टॉल सर्वश्रेष्ठ रही। उनकी गिफ्ट पैकिंग प्रस्तुति की भी सराहना की गई।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने तीज उत्सव की खुशियां साझा कीं। विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सदस्यों को सौंपी गई। कार्यक्रम का संचालन संयोजिका रेखा संदीप हिम्मतरामका ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2443231


