[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हिंदुस्तान कॉपर के ठेका श्रमिकों की वार्ता के लिए नया संगठन अधिकृत, शीशराम गुर्जर होंगे अध्यक्ष


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

हिंदुस्तान कॉपर के ठेका श्रमिकों की वार्ता के लिए नया संगठन अधिकृत, शीशराम गुर्जर होंगे अध्यक्ष

हिंदुस्तान कॉपर के ठेका श्रमिकों की वार्ता के लिए नया संगठन अधिकृत, शीशराम गुर्जर होंगे अध्यक्ष

खेतड़ी : हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खेतड़ी कॉपर परियोजना में ठेका श्रमिकों से जुड़े मामलों को लेकर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) राजस्थान ने हिंदुस्तान कॉपर ठेकेदार मजदूर संघ (इंटक) को अधिकृत किया है। संगठन की कमान शीशराम गुर्जर को अध्यक्ष के रूप में सौंपी गई है।

इंटक राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली ने 25 अगस्त 2026 को इस संबंध में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के कार्यपालक निदेशक एवं इकाई प्रमुख को पत्र भेजकर अधिकृत संगठन की जानकारी दी है।

पत्र के अनुसार, पूर्व में इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कॉपर मजदूर कांग्रेस (इंटक), खेतड़ी नगर का पंजीयन एवं संबद्धता समाप्त हो चुकी है। इसके स्थान पर ठेका श्रमिकों के कार्य एवं सेवा संबंधी मामलों के लिए हिंदुस्तान कॉपर ठेकेदार मजदूर संघ को इंटक से संबद्धता प्रदान की गई है।

प्रदेश अध्यक्ष ने हिंदुस्तान कॉपर प्रबंधन से आग्रह किया है कि भविष्य में ठेका श्रमिकों से संबंधित वार्ता, समझौते एवं यूनियन संबंधी कार्य अधिकृत संगठन के पदाधिकारियों के साथ ही किए जाएं। साथ ही पूर्व यूनियन कार्यालय, जो पूर्व यूनियन के महामंत्री चुन्नी लाल मीणा को दिया गया था, उसे नए अधिकृत संगठन को उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।

पत्र के साथ संघ के पदाधिकारियों की सूची भी संलग्न की गई है। इंटक के इस निर्णय के बाद खेतड़ी कॉपर परियोजना में कार्यरत ठेका श्रमिकों से जुड़े मामलों में नए संगठन की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Related Articles