डॉ. जुल्फिकार को मिला डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड
डॉ. जुल्फिकार को मिला डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड
झुंझुनूं : जिले के निकटवर्ती भीमसर गांव निवासी युवा लेखक एवं शोधकर्ता डॉ. जुल्फिकार को शिक्षा, शोध और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया। हिन्द ह्यूमैनिटी फाउंडेशन की ओर से नई दिल्ली में आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
डॉ. जुल्फिकार ने स्वामी विवेकानंद के जीवन, विचारों और दर्शन पर शोध कार्य किया है। उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में योगदान, शैक्षणिक उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता तथा विद्यार्थियों एवं समाज के विकास के लिए किए गए कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
डॉ. जुल्फिकार को उनके शोध, लेखन, शिक्षा, समाजसेवा एवं सांप्रदायिक सौहार्द के क्षेत्र में योगदान के लिए इससे पहले भी देश-विदेश में विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। समारोह में देशभर की 32 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया, जिनमें डॉ. जुल्फिकार भी शामिल रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2334808


