[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर के पावटा शिव मंदिर में धार्मिक अुनष्ठान:सावन महीने में जागरण, ब्यावला कथा; हवन-यज्ञ के बाद श्रद्धालुओं को प्रसादी बांटी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर के पावटा शिव मंदिर में धार्मिक अुनष्ठान:सावन महीने में जागरण, ब्यावला कथा; हवन-यज्ञ के बाद श्रद्धालुओं को प्रसादी बांटी

जसरापुर के पावटा शिव मंदिर में धार्मिक अुनष्ठान:सावन महीने में जागरण, ब्यावला कथा; हवन-यज्ञ के बाद श्रद्धालुओं को प्रसादी बांटी

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड की पावटा ढाणी स्थित शिव मंदिर में सावन मास के उपलक्ष्य में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रमों की शुरुआत शिव मंदिर में जागरण और शिवजी की ब्यावला कथा के साथ हुई। कथावाचक कैलाश चंद्र पुहानिया और सुरेश एंड पार्टी देवता के गायक कलाकारों ने भोलेनाथ के भजन प्रस्तुत किए। कलाकारों ने भगवान शिव से जुड़ी कथाएं भी सुनाईं। देर रात तक चले जागरण में श्रद्धालु भजनों पर भाव-विभोर होकर भगवान शिव की आराधना करते रहे। मंदिर परिसर में इस दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा।

अगले दिन सुबह आचार्य पंडित योगेश पांडे के सानिध्य में हवन का आयोजन किया गया। इसमें कैप्टन ओमप्रकाश एवं विमला देवी, पूर्व एसआई रामेश्वरलाल चौहान एवं कमला देवी, मातादीन एवं कौशल्या देवी, सुल्तान चौहान एवं सरवन देवी, सुरेश कुमार एवं मंजू देवी, सूबेदार महेंद्र सिंह एवं लाली देवी, हवलदार संदीप कुमार एवं ममता देवी, रामावतार चौहान एवं मेवा देवी तथा सूबेदार लक्ष्मण सिंह एवं कमला देवी ने मुख्य यजमान के रूप में विधिवत भाग लिया।

आचार्य पंडित योगेश पांडे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ संपन्न करवाया और यजमानों से विधिवत आहुतियां दिलवाईं। हवन के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ हवन संपन्न होने के बाद पूर्णाहुति की गई। इसके पश्चात महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आरती की। महाआरती के बाद मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।

ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर रामचंद्र गुर्जर पंच, प्रताप चौहान, पालाराम भगत, सांवरताम चौहान, रामनिवास, कृष्ण कुमार, विकास कुमार, सुरेश कुमार सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles