वोटर्स को जागरूक करने के लिए मानव श्रृंखला बनाई:लोकतंत्र में वोट की कीमत को समझाया, स्टूडेंट्स ने बनाए पोस्टर
वोटर्स को जागरूक करने के लिए मानव श्रृंखला बनाई:लोकतंत्र में वोट की कीमत को समझाया, स्टूडेंट्स ने बनाए पोस्टर
बुहाना : निकाय चुनावों को लेकर राजकीय महाविद्यालय, बुहाना में मंगलवार को निर्वाचन साक्षरता क्लब (ईएलसी) के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना, लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयरहित मतदान के महत्व से विद्यार्थियों को अवगत कराना रहा। महाविद्यालय परिसर में मानव श्रृंखला, मतदाता शपथ, निबंध, पोस्टर, वाद-विवाद एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का संकल्प लिया।
मानव श्रृंखला बनाई
कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय परिसर में विशाल मानव श्रृंखला बनाकर की गई। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक इसमें भाग लेते हुए निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान का संदेश दिया। इसके बाद सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाई गई, जिसमें लोकतांत्रिक परंपराओं की गरिमा बनाए रखने, बिना किसी भय या प्रलोभन के मतदान करने तथा दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प दिलाया गया। मतदान के महत्व को रचनात्मक और बौद्धिक रूप से समझाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
पोस्टर कॉम्पिटिशन भी आयोजित
निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने लोकतंत्र में एक-एक वोट की अहमियत और उसके दूरगामी प्रभावों पर अपने विचार व्यक्त किए। पोस्टर प्रतियोगिता में आकर्षक चित्रों और प्रभावी संदेशों के माध्यम से मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने निष्पक्ष चुनाव, लोकतांत्रिक व्यवस्था और नागरिक जिम्मेदारियों पर तार्किक एवं प्रभावशाली विचार रखे। वहीं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भारतीय निर्वाचन प्रणाली, मतदान प्रक्रिया और चुनाव संबंधी सामान्य ज्ञान पर आधारित प्रश्न पूछे गए, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
इस अवसर पर निर्वाचन साक्षरता क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम का संचालन किया गया। कार्यक्रम में कमल कुमार, सहायक आचार्य डॉ. अनिल कुमार मिश्रा, डॉ. अमित कुमार महला, डॉ. संतोष, डॉ. सपना चौहान, वीना रानी सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2333481


