[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पंचमुखी महादेव का बर्फ से श्रृंगार:दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु, गंगामाई मंदिर में भजनों पर झूमे भक्त

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पंचमुखी महादेव का बर्फ से श्रृंगार:दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु, गंगामाई मंदिर में भजनों पर झूमे भक्त

पंचमुखी महादेव का बर्फ से श्रृंगार:दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु, गंगामाई मंदिर में भजनों पर झूमे भक्त

चूरू : चूरू के सफेद घंटाघर स्थित गंगामाई मंदिर में श्रावण मास में पंचमुखी महादेव का बर्फ से विशेष श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर कोलकाता के प्रसिद्ध भजन गायक अमन परवाना ने भगवान शिव के भजनों की प्रस्तुति दी।

यह परंपरा कई दशकों से चली आ रही है, जिसे इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ निभाया गया। बर्फ से सजे पंचमुखी महादेव के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। उन्होंने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

अमन परवाना ने गाए शिव भजन

भजन संध्या में अमन परवाना ने भगवान शिव, मां शक्ति और हनुमानजी के भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुतियां दीं। उनकी भक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु देर तक झूमते रहे। भजनों के दौरान मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। आयोजन में श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

Related Articles