खाद के लिए नहीं लगेंगी कतारें, किसान ऑनलाइन कर सकेंगे बुकिंग
खाद के लिए नहीं लगेंगी कतारें, किसान ऑनलाइन कर सकेंगे बुकिंग
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिले के किसानों को अब खाद के लिए दुकानों और वितरण केंद्रों पर घंटों कतार में नहीं लगना पड़ेगा। कृषि विभाग ने अनुदानित उर्वरकों की पारदर्शी बिक्री के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी है, जो 25 अगस्त से जिले में शुरू हो गई।
नई व्यवस्था के तहत किसान अपनी फार्मर आईडी अथवा आधार कार्ड के माध्यम से घर बैठे उर्वरक बुक कर सकेंगे। इसके लिए निर्धारित मोबाइल ऐप पर प्रवेश कर नजदीकी पंजीकृत विक्रेता के पास उपलब्ध खाद का भंडार देखा जा सकेगा और आवश्यकता के अनुसार बुकिंग कर खरीद की जा सकेगी।
व्यवस्था के संचालन का जायजा लेने के लिए अतिरिक्त निदेशक कृषि खंड बीकानेर हिरेन्द्र शर्मा ने दाउदसर, रतनगढ़, भादासर, दिखनादा, सरदारशहर और चूरू में उर्वरक विक्रेताओं के यहां पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उनके साथ सहायक निदेशक राजेंद्र कुमार और कृषि अधिकारी डॉ. विपिन भादू भी मौजूद रहे।
हिरेन्द्र शर्मा ने किसानों से संवाद करते हुए बताया कि भविष्य में उर्वरकों का वितरण इसी व्यवस्था के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में मांग के अनुसार खाद का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। किसानों से आवश्यकता से अधिक उर्वरक नहीं खरीदने तथा जल्द से जल्द अपनी फार्मर आईडी बनवाने की अपील की गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2333422


