[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गांधी के आदर्शों को गांव-गांव, शहर-शहर और घर-घर पहुंचाया जाएगा : श्याम सुंदर जोशी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गांधी के आदर्शों को गांव-गांव, शहर-शहर और घर-घर पहुंचाया जाएगा : श्याम सुंदर जोशी

गांधी के आदर्शों को गांव-गांव, शहर-शहर और घर-घर पहुंचाया जाएगा : श्याम सुंदर जोशी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित हुई। प्रदेश संयोजक श्याम सुंदर जोशी ने कहा कि वर्तमान सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और शैक्षणिक परिस्थितियों को मजबूत बनाने के लिए गांधी दर्शन को गांव-गांव, शहर-शहर और घर-घर तक पहुंचाने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ एवं संस्कारित परिवार के निर्माण के लिए आत्मनिर्भरता जरूरी है। महात्मा गांधी ने हर वर्ग को सादा जीवन और उच्च विचार की प्रेरणा दी। पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिकाधिक पौधारोपण एवं स्थायी संपदा निर्माण को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जनजागरण की शुरुआत घर और स्वयं से करनी होगी।

एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति ने खेजड़ी संरक्षण को लेकर जनजागरण की आवश्यकता बताई। एडवोकेट प्रदीप पुनिया ने महात्मा गांधी के व्यक्तित्व एवं जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में एडवोकेट सुनीता कपूरिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस दौरान चंद्र प्रकाश सैनी, रतन जांगिड़, सत्यनारायण बाकोलिया, बजरंग जांगिड़ सहित कई लोगों ने अतिथियों का स्वागत किया। मोहम्मद अनवर कुरैशी, रामकृष्ण चलकोई, मोहन टेलर, भंवरलाल नायक, भरत गौड़, लीलाधर जोशी, कृष्णा पूनिया, ओम मेहरा, सोहन शास्त्री, नरेश कालरी, काजी मोहम्मद अब्बास, उस्मान अंसारी सहित अनेक लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन रजब अली चित्रकार ने किया तथा समापन वंदे मातरम् के साथ हुआ।

Related Articles