राजकीय डीबी अस्पताल चूरू में अव्यवस्थाओं के खिलाफ ऐतिहासिक सत्याग्रह शुरू, शहीद भगत सिंह युवा क्रांतिकारी मंच ने खोला मोर्चा
राजकीय डीबी अस्पताल चूरू में अव्यवस्थाओं के खिलाफ ऐतिहासिक सत्याग्रह शुरू, शहीद भगत सिंह युवा क्रांतिकारी मंच ने खोला मोर्चा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर राजकीय डीबी जिला अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं, बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी और लचर स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में अस्पताल के बाहर ऐतिहासिक सत्याग्रह शुरू हो गया है। यह आंदोलन शहीद भगत सिंह युवा क्रांतिकारी मंच और भगत सिंह फोर्स राजगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में शुरू किया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता और संगठन के प्रमुख सदस्य दिनेश कुमार भामासी के नेतृत्व में कार्यकर्ता अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए हैं।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में मरीजों को बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं। जांच मशीनों की खराबी, दवाइयों की किल्लत, चिकित्सकों की अनुपलब्धता और अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण आम जनता और गरीब मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
दिनेश कुमार भामासी का वक्तव्य:
“राजकीय डीबी अस्पताल जिले की जीवनरेखा है, लेकिन वर्तमान में यह केवल अव्यवस्थाओं और लापरवाही का केंद्र बनकर रह गया है। दूर-दराज के गांवों से आने वाले गरीब मरीजों को इलाज के नाम पर सिर्फ तारीखें और निराशा मिलती है। जब तक अस्पताल प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारी व्यवस्थाओं में ठोस सुधार नहीं करते, आवश्यक संसाधन और दवाइयां उपलब्ध नहीं करवाते, तब तक हमारा यह सत्याग्रह अनवरत जारी रहेगा। जनहित और स्वास्थ्य के अधिकार की इस लड़ाई से हम पीछे नहीं हटेंगे।” सत्याग्रह स्थल पर बड़ी संख्या में युवा और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद हैं। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही अस्पताल की कमियों को दूर करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो इस आंदोलन को और अधिक उग्र किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2333356


