[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो चुनाव प्रक्रिया : सुराणा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो चुनाव प्रक्रिया : सुराणा

निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो चुनाव प्रक्रिया : सुराणा

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर अभिषेक सुराणा ने पंचायती राज एवं नगर निकाय आम चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर जिला परिषद सभागार में सभी रिटर्निंग अधिकारियों एवं प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक ली। बैठक में अब तक की निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

सुराणा ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराना सभी अधिकारियों की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अक्षरशः पालना करते हुए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूरी की जाएं। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखने और निर्वाचन से जुड़े प्रत्येक कार्य में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

उन्होंने मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं, कार्मिकों की तैनाती एवं प्रशिक्षण सहित सभी व्यवस्थाओं का समय रहते परीक्षण करने और कमियों को तत्काल दूर करने को कहा। मतदाता सूची, मतदान केंद्र, मतदान दल, ईवीएम, निर्वाचन सामग्री, मतगणना स्थल, कार्मिक प्रबंधन, परिवहन, संचार एवं कानून-व्यवस्था सहित विभिन्न तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की गई।

पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने कानून-व्यवस्था को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी देते हुए संवेदनशील एवं अति-संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा पुलिस-प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।

एडीएम अर्पिता सोनी ने प्रकोष्ठ प्रभारियों एवं रिटर्निंग अधिकारियों के दायित्वों की जानकारी दी। सीईओ श्वेता कोचर ने स्वीप एवं मतदाता जागरूकता गतिविधियों की जानकारी दी।

बैठक में सुजानगढ़ एडीएम संतोष कुमार मीना, एसीईओ भागचंद खारिया, विभिन्न उपखंड अधिकारी, सभी प्रकोष्ठ प्रभारी, रिटर्निंग अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles