सेक्टर अधिकारियों और एरिया मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण, ईवीएम संचालन पर दिया जोर
सेक्टर अधिकारियों और एरिया मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण, ईवीएम संचालन पर दिया जोर
सीकर : नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर आशीष मोदी के निर्देशानुसार सेक्टर अधिकारियों और एरिया मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ. कमलेश एवं रोहित ने निर्वाचन प्रक्रिया, अधिकारियों के दायित्व और मतदान दिवस की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। इस दौरान ईवीएम का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी कराया गया। अधिकारियों को मॉक पोल, ईवीएम सीलिंग, मोबाइल पार्टी से समन्वय, शिकायतों के त्वरित निस्तारण तथा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी दी गई।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल महला ने अधिकारियों को ईवीएम संचालन में दक्षता हासिल करने तथा मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं का पहले से भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मॉक पोल के बाद मतदान शुरू करने से पहले ईवीएम में शून्य मत सुनिश्चित किया जाए।
एडीएम नीमकाथाना भागीरथ साख ने एरिया मजिस्ट्रेट को मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं की जांच तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट को पुलिस मोबाइल पार्टी के साथ प्रभावी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। किसी भी विवाद या कानून-व्यवस्था की स्थिति में तत्काल संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर कार्रवाई करने को कहा।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजपाल यादव ने सेक्टर अधिकारियों को मतदान केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने, व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन करने और संबंधित सूचनाएं अद्यतन रखने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण में सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील बिंदुओं की पहचान और मतदान दिवस की जिम्मेदारियों से भी अवगत कराया गया।
इस दौरान एडीएम सिटी भावना शर्मा, डीआईजी स्टाम्प नीरज मीना, रजिस्ट्रार शेखावाटी विश्वविद्यालय श्वेता यादव, यूआईटी सचिव राजवीर चौधरी, जिला साक्षरता अधिकारी डॉ. सी.पी. महर्षि, चंद्र प्रकाश भड़िया सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2332924


