[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

क्रेन ने बुजुर्ग महिला को पीछे से टक्कर मारी, मौत:मंदिर जा रही थी, क्रेन जब्त; पोस्टमार्टम कर शव परिजनों का सौंपा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

क्रेन ने बुजुर्ग महिला को पीछे से टक्कर मारी, मौत:मंदिर जा रही थी, क्रेन जब्त; पोस्टमार्टम कर शव परिजनों का सौंपा

क्रेन ने बुजुर्ग महिला को पीछे से टक्कर मारी, मौत:मंदिर जा रही थी, क्रेन जब्त; पोस्टमार्टम कर शव परिजनों का सौंपा

मेहाड़ा : मेहाड़ा क्षेत्र में सोमवार सुबह सड़क हादसे में 75 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला गोगाजी मंदिर जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आ रही क्रेन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने क्रेन को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मेहाड़ा जाटूवास निवासी बिरमा देवी (75) पत्नी बदलूराम सोमवार सुबह करीब 10 बजे घर से गोगाजी मंदिर जाने के लिए निकली थीं। इसी दौरान पीछे से आ रही क्रेन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बिरमा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका के बेटे मालाराम ने थाने में क्रेन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि चालक क्रेन को तेज गति और लापरवाही से चला रहा था। इसी दौरान उसने उनकी मां को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे में शामिल क्रेन को जब्त कर लिया है।

पुलिस जुटा रही चालक की जानकारी

एएसआई बाबूलाल ने बताया कि पुलिस क्रेन चालक के संबंध में जानकारी जुटा रही है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मृतका के बेटे की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles